देहरादून में पढ़ रहे झारखंड के छात्र ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

by | Apr 16, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड के देहरादून जिले में प्रेमनगर नंदा की चौकी स्थित अल्पाइन इंस्टीट्यूट आफ एयरोनाटिक्स में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर यादव (उम्र 22 वर्ष) ने बुधवार देर शाम खुद को मार ली।
बाल खुदरा, थाना पतरातू, जिला रामगढ़, झारखंड निवासी शशि शेखर यादव, पुत्र नंदकिशोर यादव छात्रावास में रहता है। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आत्महत्या की कोशिश करने के कारणों अभी पता नहीं चल सका है।