Category: Breaking

  • ब्रेकिंग। प्रदेश में खनन पर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने सौंपी रिपोर्ट।

    ब्रेकिंग। प्रदेश में खनन पर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने सौंपी रिपोर्ट।

    उत्तराखंड में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जो राज्य में खनन के भूगर्भीय प्रभावों का अध्ययन कर रही है। समिति ने खनन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

    प्रदेश में खनन पर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने विभाग को एक रिपोर्ट सौंप दी है। जबकि अन्य रिपोर्ट अभी आनी है। विभाग के निदेशक राजपाल लेघा के मुताबिक अभी मात्र रिवर बेल्ट की रिपोर्ट मिली है।

    प्रदेश में अवैध खनन का मामला लोकसभा में उठने के बाद खनन विभाग ने राज्य में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जो राज्य में खनन के भूगर्भीय प्रभावों का अध्ययन कर रही है।

    समिति में अध्यक्ष के तौर पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक को रखा गया है। इसके अलावा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के भूकंप विज्ञानी, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञ वैज्ञानिक को सदस्य बनाया गया है।

  • ब्रेकिंग। स्वयं सहायता समूहों के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर खुलेंगे 200 नए रेस्टोरेंट।

    ब्रेकिंग। स्वयं सहायता समूहों के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर खुलेंगे 200 नए रेस्टोरेंट।

    उत्तराखंड सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की 1.68 लाख महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य दो लाख लखपति दीदी बनाने का है। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लगभग 15 लाख रुपये की लागत से 200 नए रेस्टोरेंट खोलेगा जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  • ब्रेकिंग। स्वरोजगार योजनाओं पर अधिक खर्च हाेगा जिला योजना का बजट।

    ब्रेकिंग। स्वरोजगार योजनाओं पर अधिक खर्च हाेगा जिला योजना का बजट।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी 1000 करोड़ खर्च होगा। उत्तराखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना की लगभग 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वरोजगार योजनाओं के लिए उपयोग करने की योजना बना रही है जिसमें कृषि पशुपालन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।

  • ब्रेकिंग। उत्‍तराखंड में सूरज की तपन से पड़ी इतनी गर्मी, राहत पाने को नदी में कूद पड़े लोग।

    ब्रेकिंग। उत्‍तराखंड में सूरज की तपन से पड़ी इतनी गर्मी, राहत पाने को नदी में कूद पड़े लोग।

    कोटद्वार में गर्मी का प्रकोप जारी है तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। सुबह से ही खिल रही तेज धूप ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए खोह नदी में डुबकी लगा रहे हैं। पिछले दस दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। दोपहर में धूप इतनी तेज है कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

  • ब्रेकिंग। चारधाम यात्रा रूट पर मिलेगा साफ खाना।

    ब्रेकिंग। चारधाम यात्रा रूट पर मिलेगा साफ खाना।

    उत्तराखंड। चारधाम यात्रा 2025 चारधाम यात्रा 2025 में यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा। होटल-ढाबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल नमक और चीनी का प्रयोग कम करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए भी यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार सभी विभागों को हरित चारधाम यात्रा की थीम पर यात्रा संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

  • ब्रेकिंग। भूकंप के झटके। मचा हड़कंप।

    ब्रेकिंग। भूकंप के झटके। मचा हड़कंप।

    उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

    उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सुबह 10:37 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

    जनपद के अन्य किसी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत भूकंप झटके महसूस नहीं किए गए हैं जनपद में कुशलता है

  • ब्रेकिंग। कभी चूल्हा-चौका तक सिमटी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर।

    ब्रेकिंग। कभी चूल्हा-चौका तक सिमटी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर।

    उत्तराखंड। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और डिजिटल माध्यमों की मदद से हरिद्वार के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की 10 महिलाओं ने सिलाई जूट बैग व पाक कला के जरिये प्रति माह 15000 रुपये तक कमाना शुरू कर दिया है। इन महिलाओं ने ‘आंटी जी का ढाबा’ खोला जिससे रोजाना 3000 रुपये की आय होती है। अब ये महिलाएं 15 अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें सशक्त बना रही हैं।

  • ब्रेकिंग। उत्तराखंड का मौसम 4 अप्रैल 2025: देहरादून में चलने लगीं गर्म हवाएं।

    ब्रेकिंग। उत्तराखंड का मौसम 4 अप्रैल 2025: देहरादून में चलने लगीं गर्म हवाएं।

    उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 4 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। मैदानी इलाकों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो रहा है और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

  • ब्रेकिंग। एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे में सचिव ने दी जानकारी।

    ब्रेकिंग। एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे में सचिव ने दी जानकारी।

    उत्तराखंड। सचिव पशुपालन डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में केदारनाथ मार्ग में संचालित घोड़े खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे में पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रभावी कदम के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि वायरस की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं।

    सचिव पशुपालन ने बताया कि राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने बीते 26 मार्च 2025 को रूद्रप्रयाग जिले के दो गांव में घोड़े खच्चरों की सैंपलिंग की थी , जिसमें एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित घोड़े होने की सूचना मिली थी।

    उसके बाद पशुपालन विभाग ने कई तैयारियां की, 4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई हैं, सैंपलिंग में जो घोड़े नेगेटिव आए हैं, उन्हीं घोड़ों को यात्रा में ले जाने की अनुमति दी गई।

  • ब्रेकिंग। नैनीताल आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ज्‍यादा एंट्री टैक्स।

    ब्रेकिंग। नैनीताल आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ज्‍यादा एंट्री टैक्स।

    नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए अब नगरपालिका नैनीताल एंट्री टैक्स के नाम से बढ़ा हुआ शुल्क लेगी। इसके लिए भवाली हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग पर टैक्स वसूली बूथ बनाए जाएंगे। यह शुल्क यूपीआई स्कैनर कोड से वसूला जाएगा। नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी और कार पार्किंग के टेंडर पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं और आगे इनके ठेके नहीं होंगे।