ब्रेकिंग। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत और दो घायल।

by | Mar 15, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोखंडी के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना के मौके पर हड़कंप मच गया था।