ब्रेकिंग। केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक! भाजपा विधायक ने उत्‍तराखंड सरकार से की मांग।

by | Mar 16, 2025 | Breaking | 0 comments

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केदारनाथ धाम हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था इस धाम से है। ऐसे में गैर हिन्दुओं के प्रवेश से धाम की पवित्रता भंग हो रही है। वह इस मामले में सरकार से वार्ता करेंगी और शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।