ब्रेकिंग। यात्रा में आने के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य ।

by | Mar 10, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड। यात्रा में आने के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य है। पिछले साल बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

चारधाम यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक पंजीकरण केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।