ब्रेकिंग। ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापेमारी, मिला ऐसी दवाओं का जखीरा पुलिस हैरान।

by | Mar 22, 2025 | Breaking | 0 comments

हरिद्वार में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस प्लांट क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 24 पेटियों में 3.41 लाख स्पासमोप्रोक्सीटिल प्लस कैप्सूल बरामद किए हैं। इनकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए है। गोदाम मालिक अनिल लडवाल और कर्मचारी शमशेर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।