ब्रेकिंग। पर्यटकों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी। ऐसे करें पंजीकरण।

by | Mar 11, 2025 | Breaking | 0 comments

ब्रेकिंग। पर्यटकों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी। ऐसे करें पंजीकरण।

उत्तराखंड। इस बार ईडीसी (इको विकास समिति) के माध्यम से रुद्रनाथ पैदल यात्रा का संचालन करवाया जाएगा। यात्रा मार्ग पर आवास के लिए अस्थायी टेंट और भोजन से जुड़ी सुविधाएं ईडीसी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसका शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा।

पंचकेदारों में चतुर्थ रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन और केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी होगा। एक दिन में निर्धारित संख्या में ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रुद्रनाथ भेजा जाएगा।