ब्रेकिंग। मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी।

by | Feb 24, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी को शीघ्र 1314 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।