ब्रेकिंग। पीएम के सुझावों पर अमल हुआ शुरू।

by | Mar 6, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले के मुखबा के एक दिवसीय दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर शासन ने उनके सुझावों पर अमल शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उच्च अधिकारियों को पत्र जारी कर 13 बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी है।