ब्रेकिंग। अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई जारी, पांच मदरसे किए गए सील।

by | Mar 11, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड। विकासनगर में अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पांच मदरसे किए गए सील किए गए। केदारवाला में तीन, अपर छरबा और खुशहालपुर में एक-एक मदरसा सील किया गया। इस दौरान यहां भारी भीड़ जमा रही।

सोमवार को भी टीम ने एक के बाद एक 10 अवैध मदरसों को सील कर दिया था। इस दौरान टीम को मुस्लिम समुदाय के हल्के फुल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन, भारी पुलिस बल के बीच कार्रवाई जारी रही। टीम ने अब तक 19 अवैध मदरसों को सील किया है। अभी 10 अवैध मदरसों पर कार्रवाई होनी है।