ब्रेकिंग। कांग्रेस विधायकों ने सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की चर्चा ।

by | Feb 17, 2025 | Breaking | 0 comments

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस विधायकों ने सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए। कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा सशक्त भू-कानून, स्मार्ट मीटर, भ्रष्टाचार, आपदा व स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों को सदन में उठाएगा।