बिग ब्रेकिंग। राज्य में पक्षी गणना, वन विभाग के अलावा अन्य संगठन करेंगे सहयोग।

by | Nov 16, 2024 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड। पक्षियों की गणना के दौरान राज्य में कितनी प्रजाति के पक्षी हैं, किस स्थान पर उनको देखा गया, कितनी में संख्या में पक्षी दिखे का डेटा एकत्र होगा।

राज्य में दो दिन पक्षियों की गणना होगी। उत्तराखंड पक्षी गणना-2024 का कार्य ई-बर्ड संस्था करा रही है। इसमें वन विभाग के अलावा अन्य संगठन सहयोग करेंगे। इसके अलावा बर्ड वॉचर व स्वयं सेवी भी गणना में शामिल होंगे।