Author: web1

  • ब्रेकिंग। बजट सत्र की तैयारियां तेज। 500 से ज्यादा प्रश्न उठेंगे।

    ब्रेकिंग। बजट सत्र की तैयारियां तेज। 500 से ज्यादा प्रश्न उठेंगे।

    देहरादून। विधानसभा सचिवालय में बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्र के लिए अब तक पक्ष-विपक्ष के 30 विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय को 500 से अधिक सवाल प्राप्त हुए हैं। ये सवाल बजट सत्र को गरमाएंगे।

    18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए विधायकों के सवालों का जवाब संबंधित विभाग तैयार करने में जुटा है। पहली बार देहरादून विधानसभा में पेपरलेस सत्र की शुरुआत की जाएगी।

  • ब्रेकिंग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

    ब्रेकिंग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

    देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन। देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में हुआ आयोजन।

  • ब्रेकिंग। महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान।

    ब्रेकिंग। महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प रखा था।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में रविवार को आचार्य शिविर में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

  • ब्रेकिंग। सीएम योगी पहुंचे गांव ।मिले अपने गुरुजी से।

    ब्रेकिंग। सीएम योगी पहुंचे गांव ।मिले अपने गुरुजी से।

    उत्तराखंड। योगी आदित्यनाथ ने अपने शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत के बारे में बताया कि विद्यालय में आज से 40 वर्ष पूर्व संसाधनों के अभाव में भी कितना सख्त अनुशासन होता था। हमारे शिक्षक छड़ी लेकर घूमा करते थे।

  • ब्रेकिंग। दिल्ली में हुई भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल।

    ब्रेकिंग। दिल्ली में हुई भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल।

    उत्तराखंड। दिल्ली में हुई भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे।

  • ब्रेकिंग। नेशनल गेम्स में पहली बार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में हुआ रोबोटिक मौली का प्रयोग।

    ब्रेकिंग। नेशनल गेम्स में पहली बार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में हुआ रोबोटिक मौली का प्रयोग।

    उत्तराखंड। एक बड़ी खबर बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में हुआ रोबोटिक मौली का प्रयोग। देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रहे नेशनल गेम्स।

  • ब्रेकिंग। अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल।

    ब्रेकिंग। अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल।

    उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी पंचूर गांव पहुंचे। यहां वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शामिल हुए। उसके बाद कांडी गांव में राज्यपाल व सीएम ने स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

    शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब पौने एक बजे पंचूर गांव पहुंचे। कांडी गांव में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से सड़क मार्ग से करीब तीन किमी दूर पंचूर गांव पहुंचे

  • ब्रेकिंग। महापौर सौरभ थपलियाल ने ली शपथ। मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद।

    ब्रेकिंग। महापौर सौरभ थपलियाल ने ली शपथ। मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद।

    देहरादून। महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई। सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल ने शपथ दिलावाई।

    नगर निगम देहरादून में आज नवनियुक्त मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • ब्रेकिंग। पेपरलेस होगा बजट सत्र, अधिसूचना हुई जारी।

    ब्रेकिंग। पेपरलेस होगा बजट सत्र, अधिसूचना हुई जारी।

    उत्तराखंड। 18 फरवरी को सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है।
    बजट सत्र 18 फरवरी से देहरादून विधानसभा में होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पहली बार देहरादून में पेपरलेस सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की ओर से 18 फरवरी से बजट सत्र आहूत करने की मंजूरी दी गई।

  • ब्रेकिंग। कैबिनेट बैठक में भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा।

    ब्रेकिंग। कैबिनेट बैठक में भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा।

    उत्तराखंड। सीएम धामी एलान कर चुके हैं कि बजट सत्र में सशक्त भू-कानून लाया जाएगा। भू-कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति भी कसरत कर चुकी है।

    प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी। बैठक में 18 से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सशक्त भू-कानून को लेकर प्रस्तावित विधेयक पर भी चर्चा हो सकती है।