Author: web1

  • ब्रेकिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस।

    ब्रेकिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस।

    उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस है। पर्यटन की प्रमुख एजेंसी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी बेहतरी की उम्मीद संजोए हुए है।

    पिछले पांच वर्षों में जीएमवीएन ने पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए अपना टर्नओवर लगातार बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से स्थिति और बेहतर होगी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को मुखबा और हर्षिल आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के ये दोनों स्थान धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पूरे क्षेत्र में जीएमवीएन की गतिविधियां बहुत पहले से संचालित हो रही हैं।

  • ब्रेकिंग। 15 अप्रैल को एम्स का दीक्षांत समारोह। जेपी नड्डा आयेंगे।

    ब्रेकिंग। 15 अप्रैल को एम्स का दीक्षांत समारोह। जेपी नड्डा आयेंगे।

    ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी।

    ऋषिकेश एम्स का पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 434 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। एम्स प्रशासन समारोह की तैयारियों में जुटा है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे।

  • ब्रेकिंग। भाजपा यूसीसी और भू-कानून की खूबियों को जन-जन तक ले जाएगी।

    ब्रेकिंग। भाजपा यूसीसी और भू-कानून की खूबियों को जन-जन तक ले जाएगी।

    उत्तराखंड। भाजपा यूसीसी और भू-कानून की खूबियों को जन-जन तक ले जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से दोनों कानूनों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर, सरकार द्वारा हाल में लिए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच लेकर जाना है। क्योंकि सशक्त भू-कानून लाकर हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों की जनभावनाओं और अपेक्षाओं की पूर्ति की है।

  • ब्रेकिंग। अधिकारियों को सरकारी काम के लिए हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा मिलेगी।

    ब्रेकिंग। अधिकारियों को सरकारी काम के लिए हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा मिलेगी।

    उत्तराखंड सरकार में कार्यरत समूह क और ख के कर्मचारियों को सरकारी काम के लिए सरकारी खर्च पर हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा मिलेगी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किए। योजना का लाभ एक वर्ष के लिए मिलेगा। इसके गुण-दोष का आंकलन करने के बाद समूह ग के कर्मचारियों को यह सुविधा देने पर विचार होगा।

  • ब्रेकिंग। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता, 75 फीसदी होगी सब्सिडी।

    ब्रेकिंग। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता, 75 फीसदी होगी सब्सिडी।

    उत्तराखंड। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने से राज्य की बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी।

  • ब्रेकिंग। कैबिनेट की मंजूरी, लखपति दीदी योजना के खुलेंगे सेंटर।

    ब्रेकिंग। कैबिनेट की मंजूरी, लखपति दीदी योजना के खुलेंगे सेंटर।

    उत्तराखंड। मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत लखपति दीदी बनाने के लिए अल्मोड़ा जिले के हवालबाग व पौड़ी जिले के कोटद्वार में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक सेंटर के लिए 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा क्लस्टर स्तरीय संगठन में महिला व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 15.40 करोड़ की राशि दी जाएगी।

  • ब्रेकिंग। माणा हादसा 46 सुरक्षित । आठ की मौत हो गई।

    ब्रेकिंग। माणा हादसा 46 सुरक्षित । आठ की मौत हो गई।

    माणा के पास शुक्रवार तड़के भारी हिमस्खलन हुआ। जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने शुक्रवार सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
    चीन सीमा पर माणा के पास शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आए सभी लोगों को ढूंढ लिया गया है, जिसमें से 46 सुरक्षित हैं, जबकि आठ की मौत हो गई। रविवार को लापता सभी चार श्रमिकों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। जबकि चार श्रमिकों के शव शनिवार को बरामद हो गए थे। वहीं, रविवार को एक अन्य घायल को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल श्रमिक शनिवार को रेफर किया गया था। इसके साथ ही तीन दिनों से चला आ रहा रेस्क्यू अभियान भी समाप्त हो गया।

  • ब्रेकिंग।लखवाड़ बांध परियोजना की पीएमओ से निगरानी का किया स्वागत।

    ब्रेकिंग।लखवाड़ बांध परियोजना की पीएमओ से निगरानी का किया स्वागत।

    उत्तराखंड। लखवाड़ बांध श्रम सहकारी समिति ने बांध परियोजना की प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी किए जाने का स्वागत किया है। भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने लखवाड़ बांध परियोजना को दी गई स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लखवाड़ बांध एक राष्ट्रीय परियोजना है। इस योजना से उत्तराखंड राज्य को बिजली मिलने के साथ देश के पांच अन्य राज्यों को सिंचाई व पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगला दशक उत्तराखंड राज्य का होगा। उनके यह कथन बिजली उत्पादन, सिंचाई व पीने के पानी की आवश्यकता को पूरी करने में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि परियोजना की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से होने की व्यवस्था करने से क्षेत्र के निवासी पीएमओ के आभारी हैं।

  • ब्रेकिंग। मुख्यमंत्री धामी ने की अपील, तीन दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न करें यात्रा।

    ब्रेकिंग। मुख्यमंत्री धामी ने की अपील, तीन दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न करें यात्रा।

    चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए के लिए रेस्क्यू जारी है। इस बीच सीएम धामी ने मौसम को देखते हुए सैलानियों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के यात्रा न करने की अपील की है।

    सीएम धामी ने कहा कि अत्यधिक बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की संभावनाओं के मद्देनजर औली, हर्षिल आदि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विभिन्न रिसार्ट में रह रहे सैलानियों को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।

  • ब्रेकिंग। स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती।

    ब्रेकिंग। स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती।

    उत्तराखंड। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से खाली चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

    शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश। इसमें देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 110, चमोली में 190, टिहरी में 78, पौड़ी में 49, पिथौरागढ़ में 137, ऊधमसिंह नगर में 76, नैनीताल में 356, अल्मोड़ा में 30, उत्तरकाशी में 46, रुद्रप्रयाग में 85, चंपावत में 42 और बागेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के दो पद खाली हैं।