नगर पंचायत दिनेशपुर के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन शेख ने पदभार संभालते ही नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि कावल सिंह के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मेरी जहां भी पोस्टिंग होती है, सबसे पहले मैं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि जन्मदिन किसी का भी हो, जन्मदिन पर वृक्षारोपण करना चाहिए, क्योंकि जितने अधिक पेड़ होंगे, उतना ही वातावरण स्वच्छ और हरा-भरा रहेगा।
दिनेशपुर : नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार संभालते ही किया वृक्षारोपण
