त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ हरिद्वार प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

by | Sep 25, 2025 | Administration | 0 comments

त्योहारी सीजन के चलते हरिद्वार प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। नकली पनीर और मावे जैसी मिलावटी सामग्री पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि नागरिकों की सेहत सुरक्षित रहे।

नवरात्र के दौरान मंदिरों में भीड़ बढ़ने के साथ ही दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्व नजदीक हैं। ऐसे में प्रशासन ने मिलावटखोरों पर विशेष अभियान चलाकर शिकंजा कसना शुरू किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटखोर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी हाल में मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।