बेतालघाट विकासखंड के भवाली गांव के जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मझेड़ा-खैरना-गरमपानी में महाविद्यालय खोलने, बेतालघाट के डोलकोट गघरे में मोटर पुलिया के निर्माण, भवाली गांव जिला पंचायत के मार्गों के जीर्णोद्धार और ग्राम पंचायत में कार्यालय की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्र में करीब 20 इंटर कॉलेज हैं, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को हल्द्वानी, नैनीताल और अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने ग्राम पंचायत में कार्यालय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सकेगा।