रुड़की : चोरी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

by | Sep 16, 2025 | Crime | 0 comments

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम के सामने दो ठगों ने एक महिला को सम्मोहित कर दो मोबाइल, कुंडल और नगदी छीनकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता का परिणाम रहा कि मात्र 24 घंटे के भीतर ही शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से महिला के मोबाइल और कुंडल बरामद कर लिए गए हैं।

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे ठगों से सतर्क रहें, विशेषकर महिलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं का शिकार न बनें।