हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर सनसनीखेज वारदात हुई, जब हरियाणा पुलिस हरियाणा के एसपी को फोन पर धमकी देने के केस में वांछित बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची।
घेराबंदी के दौरान बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने पूरे जनपद में सघन नाकाबंदी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बदमाश की धरपकड़ के लिए सभी संसाधन तैनात कर दिए। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
