सितारगंज: रमपुरा कब्रिस्तान के विवादित भूमि पर निर्माण से आक्रोश

by | Sep 15, 2025 | Protest | 0 comments

सितारगंज के रमपुरा कब्रिस्तान के विवादित भूखंड पर अवैध निर्माण को लेकर कब्रिस्तान कमेटी और सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और शिकायती पत्र देकर निर्माण रोकने की मांग की।

स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए विवादित भूखंड का निरीक्षण किया और रात में जारी निर्माण कार्य को रोक दिया। मामला शनिवार देर रात 9 बजे का है, जब कमेटी ने देखा कि रात्रि में युद्धस्तर पर निर्माण कार्य किया जा रहा था और सामग्री सड़क पर पड़ी थी।

पुलिस ने मौके पर कर्मियों की तैनाती कर विवादित स्थल की निगरानी सुनिश्चित की।