शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेच की। घटना लीलावती हॉस्पिटल के पास हुई और वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सड़कों पर गश्त बढ़ा दी गई है और लोग सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
हालांकि वास्तविकता में पॉश इलाके में बदमाश बेखौफ हैं और पुलिस नदारद दिख रही है। घटना के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
