रूड़की के डीएवी कॉलेज के पास बिजली की लाइन ठीक करते समय एक ठेकेदारी प्रथा पर काम करने वाला कर्मचारी करंट लगने से बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभे पर काम कर रहा था।
कड़ी मशक्कत के बाद उसे खंभे से नीचे उतारा गया और तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इस घटना से विभाग और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
