डोईवाला में जागरूक लोगों के सहयोग से तैयार किए गए मोक्ष वाहन को जन सेवा के लिए श्री हंस कालूसिद्ध बाबा जी गौशाला ट्रस्ट को सौंपा गया। यह वाहन अब पार्थिव शरीरों को मोक्षधाम तक पहुंचाने में सुविधा प्रदान करेगा।
रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने संचालन के लिए वाहन की चाबी संचालकों को सौंपी। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई है और क्षेत्र के लोगों को अब इस सुविधा के लिए दूर से वाहन नहीं मंगवाना पड़ेगा।
