मसूरी: अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बुलडोजर चलेगा

by | Sep 15, 2025 | Administration | 0 comments

मसूरी में बढ़ती अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मोर्चा खोल दिया है। प्राधिकरण ने शहर को सेक्टरों में बांटकर हर सप्ताह एक दिन प्रत्येक सेक्टर में रैंडम चेकिंग और सर्वेक्षण शुरू किया है। यदि कोई अवैध निर्माण पाया जाता है, तो तत्काल नोटिस, सीलिंग और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए ने उन लोगों के लिए राहत भी सुनिश्चित की है जो कानूनी रूप से निर्माण करना चाहते हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने पूर्व-स्वीकृत आवासीय नक्शे ऑनलाइन अपलोड किए हैं, ताकि आम नागरिक सीधे आवेदन कर त्वरित स्वीकृति प्राप्त कर सकें।

प्राधिकरण ने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही जीरो पॉइंट पर बहुप्रतीक्षित पार्किंग, नई हाउसिंग कॉलोनियों और हुसैनगंज में प्रस्तावित ईको पार्क का निर्माण भी योजना के तहत किया जाएगा।