जानकारी के अनुसार मदकोट के मुख्य बाजार में BRO द्वारा करीब 500 मीटर नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरा काम होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर जमा होकर मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी दिक़्क़तें झेलनी पड़ रही हैं।
आज इसी समस्या को लेकर ग्राम प्रधान संदीप सिंह धामी की अध्यक्षता में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल तहसील मुख्यालय मुनस्यारी पहुँचा और उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि BRO की लापरवाही से बरसात में बाजार का हाल बेहाल हो गया है। उन्होंने समस्या के तुरंत समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
