उधमसिंह नगर :सितारगंज में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई

by | Sep 11, 2025 | Administration | 0 comments

सितारगंज। बृहस्पतिवार को आरटीओ टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर के कई मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान की कमान स्वयं आरटीओ नवीन सिंह ने संभाली।

जांच के दौरान कई वाहन नियमों के उल्लंघन में पाए गए। ओवरलोड, फिटनेस की कमी और अधूरे कागजात के मामलों में तत्काल कार्रवाई की गई। आरटीओ ने बताया कि सुबह की कार्रवाई में तीन गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है, जिन पर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा