रामनगर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बेतालघाट से आ रहे एक स्कूटी सवार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना आमडंडा क्षेत्र की है, जहां मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बेतालघाट निवासी कैलाश जोशी के रूप में हुई है।
कैलाश जोशी ने बताया कि वे बेतालघाट से कोटाबाग जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। रास्ते में आमडंडा पहुंचने पर अचानक पेड़ गिरा और वे इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
फिलहाल उनका उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
