देहरादून: इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में युवाओं को हुनर दिखाने का मौका, 30 सितंबर तक करें पंजीकरण

by | Sep 11, 2025 | News | 0 comments

उत्तराखंड कौशल विकास सोसाइटी की ओर से आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर दे रही है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

क्षेत्रीय संयोजन अधिकारी ममता चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्यूटी एंड वेलनेस, हेयर ड्रेसिंग, साइबर सिक्योरिटी, कंस्ट्रक्शन वर्क जैसे कई सेक्टर्स शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को न केवल हुनर दिखाने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें रोजगार और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे भारत सरकार के SIDH पोर्टल पर जाकर India Skill-2025 में अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।