हल्द्वानी में राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

by | Sep 9, 2025 | Sports | 0 comments

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में 20वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर के 28 राज्यों से अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के 24 खिलाड़ी भी इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

हालांकि प्रतियोगिता के पहले ही दिन व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इंडोर स्टेडियम का AC खराब होने के कारण खिलाड़ियों और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेंसिंग गेम्स के एशियाई जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि उन्होंने हल्द्वानी स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित कराकर गलती कर दी।

इस मामले पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय का कहना है कि स्टेडियम में खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं और जहां कमी है, वहां सुधार कराया जा रहा है।