पछवादून क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। मानसून सीजन में नदियों से खनन पर प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भरत चौहान ने बताया कि डाकपत्थर बैराज डेम से सटे क्षेत्रों में रोजाना दर्जनों वाहन अवैध खनन करते देखे जाते हैं, लेकिन विभाग शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करता।
सोशल मीडिया पर सुबह डाकपत्थर क्षेत्र में खनन की तस्वीरें वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और अम्बाडी यमुना घाट पर छापा मारकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली उपखनिज से भरी जब्त की। पुलिस ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि अन्य जगहों पर जमा उपखनिज की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
