देहरादून में दिव्यांगों का सीएम आवास कूच, पेंशन बढ़ाने की माँग पर कई गिरफ्तार

by | Sep 8, 2025 | Protest | 0 comments

देहरादून में दिव्यांग संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर सरकार से अपनी माँगों को पूरा करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने दिव्यांग पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने और बिना ब्याज ऋण देने की माँग उठाई। आंदोलन के दौरान एसएसपी अजय सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सीएम आवास के बाहर धरना दे रहे कई दिव्यांगों को हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए दिव्यांग संगठनों के लोग शामिल हुए।