रूड़की (हरिद्वार) के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ी नशामुक्ति केंद्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौर करने वाली बात यह है कि इस नशामुक्ति केंद्र में मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कई संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र संचालक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
