हल्द्वानी: डॉक्टर की कार में अचानक लगी भीषण आग, समय रहते बची जान

by | Sep 8, 2025 | News | 0 comments

हल्द्वानी में गांधी स्कूल के पास बड़ा हादसा टल गया जब नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक और जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव सिंघल की कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। घटना के दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

गनीमत रही कि डॉ. सिंघल समय रहते कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

डॉ. सिंघल ने बताया कि कार से पहले बदबू आई, फिर धुआं उठा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।