हरिद्वार पुलिस महकमे में देर रात बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कुल 10 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरो को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस फेरबदल के तहत नितेश शर्मा को सिडकुल थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोहर सिंह भंडारी को गंग नहर कोतवाली की कमान दी गई। वहीं, शांति कुमार को रानीपुर कोतवाली और रविंद्र शाह को कनखल थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक मजबूरी और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस विभाग में हुआ यह अचानक फेरबदल अब सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में इन तैनातियों के असर पर गहराई से नजर रखी जाएगी।
