हरिद्वार के भीमगोडा क्षेत्र में शनिवार को चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला जब सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस खुद खतरे में पड़ गई। एक 8 से 9 फीट लंबा अजगर अचानक पुलिस वैन में घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि जंगली जानवरों का शहरी इलाकों में आना लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भेल क्षेत्र में गुलदार और जगदीशपुर में हाथियों का आवागमन दर्ज किया गया था। आमजन की सुरक्षा के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
