रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में रविवार को बंगाली समाज ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने कहा कि विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा समाज व्यापक आंदोलन करेगा।
बंगाली कल्याण समिति ने इसे अपने संगठन और समाज का अपमान बताया। पूर्व पार्षद विकास मल्लिक ने कहा कि समिति पिछले तीन दशकों से समाज की सेवा कर रही है, जबकि परिमल राय ने चेतावनी दी कि अब अपमान सहन नहीं किया जाएगा। युवाओं ने भी आंदोलन की तैयारी का संकेत दिया।
समाज ने यह भी आरोप लगाया कि 2017 में बांग्ला भाषा लागू करने का जो वादा किया गया था, वह अब तक अधूरा है। पुतला दहन कार्यक्रम में परिमल राय, विकास मल्लिक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
