कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम पंजनहेड़ी में वर्ष 2024 में हुई ज्वैलर्स की दुकान पर फायरिंग और 60 हजार रुपये नकदी व जेवरात की लूट मामले में फरार चल रहा आरोपी मोहित निवासी मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। इस लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी को 12 अगस्त 2024 को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस पहले ही कई अन्य बदमाशों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन मोहित लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था, जिसे अब दबोच लिया गया है।
हरिद्वार: ज्वैलर्स की दुकान में 60 हजार की लूट का आरोपी मोहित एक साल बाद गिरफ्तार
