चमोली: भालू के हमले में 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, चेहरे पर गहरे जख्म और हाथ फ्रैक्चर

by | Sep 6, 2025 | Animal | 0 comments

चमोली जनपद की ग्राम पंचायत डुंग्री के पैतोली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। घास लेने जंगल गए 10 वर्षीय किशोर लाल पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे का चेहरा बुरी तरह नोच दिया गया और उसका एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को जंगल की ओर भगा दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर अखिलेश भट्ट अस्पताल पहुंचे और बच्चे के पिता को इलाज के लिए 10 हजार रुपये की फौरी आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने विभागीय नियमों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।