उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट, अगले तीन दिन हो सकते हैं मुश्किल

by | Apr 18, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.

19 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. बिजली गिरने का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.