ब्रेकिंग। सालों से एक ही जगह जमे हुए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर, CM धामी ने दिए निर्देश।

by | Mar 18, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सरकारी विभागों में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस कदम का उद्देश्य विभागों में कार्यकुशलता और पारदर्शिता लाना है। स्थानांतरण प्रक्रिया 10 जून तक पूरी की जाएगी।