ब्रेकिंग। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया CM आवास की ओर कूच।

by | Mar 17, 2025 | Breaking | 0 comments

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई कार्यकर्ता दीवार फांदकर राजपुर रोड पर उतर आए। करीब 20 मिनट तक राजपुर रोड पर जाम लगा रहा।