ब्रेकिंग। 54 से ज्यादा महिलाएं बनी कैब ड्राइवर।

by | Mar 8, 2025 | Breaking | 0 comments

देहरादून में 54 से ज्यादा महिलाएं कैब ड्राइवर बनी है। सहेली ट्रस्ट की संरक्षक श्रुति कौशिक बताती है कि उनकी एनजीओ सहेली ट्रस्ट घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं के लिए स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है।

महिला कल्याण के नाम पर गृहणियों को आमतौर पर आचार, पापड़ बनाने या सिलाई-कढ़ाई से जुड़े कामों की सलाह दी जाती है, लेकिन महिलाओं का एक वर्ग ऐसा भी है जिसने अपनी जिंदगी को रोमांच और रफ्तार देने के लिए ड्राइविंग का पेशा चुना है।