उत्तराखंड सरकार में कार्यरत समूह क और ख के कर्मचारियों को सरकारी काम के लिए सरकारी खर्च पर हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा मिलेगी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किए। योजना का लाभ एक वर्ष के लिए मिलेगा। इसके गुण-दोष का आंकलन करने के बाद समूह ग के कर्मचारियों को यह सुविधा देने पर विचार होगा।
ब्रेकिंग। अधिकारियों को सरकारी काम के लिए हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा मिलेगी।
