1.62 करोड़ की लागत से 1.2 किलोमीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण

by | Sep 16, 2025 | Administration | 0 comments

उधमसिंह नगर: रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत आवास विकास पुलिस चौकी से शिव शक्ति मंदिर होते हुए अटरिया रोड तक 1.2 किलोमीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि यह मार्ग पिछले 12 साल से निर्माणाधीन था। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर इसे राज्य योजना के तहत 1.62 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत करवाया। अब मार्ग बनकर तैयार हो गया है और जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया गया।

पूर्व में यह रोड बारिश में डूब जाती थी, जिससे व्यापार और आम जनता को काफी परेशानी होती थी। वर्तमान में मार्ग का निर्माण सीसी और दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ किया गया है, जिससे यह मजबूत और सुंदर नजर आ रहा है।

आवास विकास पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जनता ने रोड बनने पर खुशी जताई और कहा कि इससे गड्ढों और जलभराव की समस्या से निजात मिली है और आवाजाही सुगम हो गई है।

विधायक ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है और जो बचे कार्य हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।