हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा अब होगी महंगी, किराए में 49% बढ़ोतरी

by | Sep 9, 2025 | Char Dham | 0 comments

उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू हो रहे केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा महंगी पड़ेगी। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने हेलीकॉप्टर टिकट किराए में 49% तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि डीजीसीए के मानकों के अनुसार कंट्रोल रूम की स्थापना और ऑपरेशनल बदलावों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब केवल 7 कंपनियां ही हेलीकॉप्टर संचालन करेंगी और फ्लाइंग टाइम अधिकतम 8 घंटे का होगा।

नए किराए इस प्रकार होंगे:

  • गुप्तकाशी से: ₹12,444
  • फाटा से: ₹8,900
  • सिरसी से: ₹8,500

यह निर्णय श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।