हल्द्वानी में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए मुखानी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र कंजर बस्ती, पीपल के पेड़ के पास, कलावती बैंक्वेट हॉल, फतेहपुर गुजरौड़ा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो भाइयों के ठिकाने से जमीन में गाड़े गए नीले ड्रम में 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।
आरोपियों ने शराब छुपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था, ड्रम को जमीन में गाड़कर उसके ऊपर चारपाई रख दी थी। पुलिस की पैनी नजर और मुखबिर की सूचना से यह चालाकी बेनकाब हो गई। छापेमारी के दौरान आरोपी अरुण आर्या और करण आर्या दीवार कूदकर आम के बगीचे की ओर फरार हो गए। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इसे नशा तस्करों की हरकतों पर बड़ा प्रहार बताया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
