हरिद्वार के बहादराबाद अहमदपुर रोहालकी किशनपुर क्षेत्र के खेतों में गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत ने वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के खेत में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कम्प
