सितारगंज बार एसोसिएशन के हाल ही में हुए चुनाव के बाद नगर के अग्रसेन ट्रस्ट में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि, उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, सिविल न्यायाधीश, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और अन्य स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया।
स्थानीय अधिवक्ताओं में बार चुनाव को लेकर कुछ नाराजगी देखने को मिली थी, इस पर पदाधिकारियों ने कहा कि यह आपसी मामला है और सभी एकजुट होकर इसका समाधान करेंगे।
