सितारगंज उत्तराखंड में बुधवार को छात्राओं और बेरोजगार युवाओं ने मुख्य चौराहे पर UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून होने के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं थम नहीं रही हैं और इससे युवा मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सरकार व नकल माफिया के गठजोड़ पर कड़ी नाराजगी जताई।
सितारगंज : छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन, UKSSSC पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
