बरसात के मौसम में वन्यजीव और लीसा तस्करों की सक्रियता की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने ऑपरेशन मानसून के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीएफओ अल्मोड़ा दीपक सिंह और एसडीओ रानीखेत काकूल पुंडीर ने वन क्षेत्राधिकारियों को रात-दिन गश्त करने के निर्देश दिए हैं। मोहान रेंज समेत जंगलों में बेशकीमती लकड़ी, लीसा और उपखनिज की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान और रात्रि गश्त जारी है। अधिकारियों ने वनकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मोहान उमेश पांडे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान जारी है और किसी भी अवैध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सल्ट: मानसून सत्र में तस्करों की घुसपैठ रोकने को वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, ऑपरेशन मानसून शुरू
